भारत मे मताधिकार प्राप्त नागरिकों की संख्या विश्व में सबसे बड़ी-प्रधानाचार्य
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया।
जानकारी के अनुसार यह रैली राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय से निकलकर गुवा क्षेत्र के कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, राम नगर होते हुए गुवा बाजार पहुंचा। पुनः वापस रैली स्कूल जाकर समाप्त हो गया। रैली के माध्यम से रहिवासियों को अपने मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए वोट करने का अपील किया गया।

साथ ही रैली के माध्यम से विभिन्न नारे भी लगाए गए। यह मतदाता जागरूकता अभियान राजयकीयकृत +2 उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सिंकु के दिशा निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सिंकु ने कहा कि
जिस देश में जितने अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है, उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश संसार के जनतांत्रिक देशों में सबसे बड़ा है, क्योंकि हमारे यहाँ मताधिकार प्राप्त नागरिकों की संख्या विश्व में सबसे बड़ी है।
![]()













Leave a Reply