एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बीते 26 फरवरी को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ने की।
बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने मुख्य अतिथि व सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके पश्चात प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने स्काउट गाइड, नीट परीक्षा में विद्यार्थी का चयन, राष्ट्रीय खेलकूद में विद्यालय का प्रदर्शन आदि बिंदुओं का विस्तृत वर्णन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के विकास के लिए अध्यक्ष, नामित अध्यक्ष, शिक्षक प्रतिनिधि, अभिभावक प्रतिनिधि आदि ने विचार व्यक्त किए। विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने विद्यालय के विकास पर संतोष व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्युत आपूर्ति के लिए डबल फ़ीडर व्यवस्था की बात रखी गई। बैठक में मनीष कुमार चौधरी, डॉ जी. एन. खान, तनीषा सिल्वी, अंजु बोईपाई, प्रभात कुमार, मोइन अंसारी आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply