Advertisement

स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो का आठवां गुरु वशिष्ठ बेस्ट टीचर अवार्ड का आयोजन

कार्मेल स्कूल करगली की शिक्षिका प्रतिभा महतो को बेस्ट टीचर का सम्मान

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। डॉ राधाकृष्णन सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो द्वारा आठवां गुरु वशिष्ठ बेस्ट टीचर अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो जिला के विभिन्न विद्यालयों के 35 शिक्षकों को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह रेनबो पब्लिक स्कूल चीरा चास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चास के अनुमंडल पदाधिकारी (आईएएस) ओमप्रकाश गुप्ता थे। जिसमें कार्मेल स्कूल करगली की प्रतिभा महतो को बेस्ट टीचर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रमाण पत्र एवं कार्मेल स्कूल करगली की प्राचार्य सिस्टर सरीन जोसेफ द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ राधाकृष्णन सहोदय स्कूल परिसर बोकारो के अध्यक्ष सह डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एस गंगवार, उपाध्यक्ष सह जीजीपीएस बोकारो के प्राचार्य सुमन चक्रवर्ती, महासचिव सह एआरएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा तथा अन्य स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *