पीयूष पाण्डेय/बड़बिल (ओडिशा)। ओडिशा राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय आगामी 29 अगस्त को बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने नुआखाई त्योहार के मद्देनजर इस दिन अवकाश घोषित किया है।
राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आधिकारिक पत्र जारी किए हैं। इसके साथ ही, विभाग ने शैक्षणिक कैलेंडर में भी संशोधन किया है, जिससे संस्थानों को कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए केवल एक स्थानीय अवकाश घोषित करने की अनुमति मिल गई है। जबकि, पहले दो स्थानीय अवकाश घोषित करने का प्रावधान था।
इसी प्रकार, स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग ने भी घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल नुआखाई उत्सव के अगले दिन 28 अगस्त को बंद रहेंगे। इससे पहले, ओडिशा सरकार ने 29 अगस्त को अवकाश घोषित किया था। एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 29 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया, जो 28 अगस्त को नुआखाई के अगले दिन है। इसके बदले में सरकार ने आगामी 13 सितंबर (दूसरे शनिवार) को सभी कार्यालयों के लिए कार्य दिवस घोषित किया है।
यहाँ ध्यान देने योग्य है कि नुआखाई एक कृषि प्रधान त्योहार है, जिसे मुख्य रूप से पश्चिमी ओडिशा के रहिवासी मौसम के नए चावल का स्वागत करने के लिए मनाते हैं। जिसमें हर साल तिथियां बदल जाती हैं, क्योंकि यह गणेश चतुर्थी त्योहार के अगले दिन, भाद्रपद या भद्रा महीने के चंद्र पखवाड़े की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। तिथि के अनुसार इस वर्ष नुआखाई त्योहार 28 अगस्त को है। ओडिशा में इसे पहले ही सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं 29 अगस्त की छुट्टी की नई घोषणा के साथ सरकारी कार्यालय अब 27 अगस्त गणेश पूजा, 28 व् 29 अगस्त नुआखाई तथा 31 अगस्त रविवार के कारण चार दिनों तक बंद रहेंगे।
![]()













Leave a Reply