प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार सीएचसी के निर्देश पर अंगवाली दक्षिणी पंचायत के स्कूली बच्चों की एमिनिया जांच की गयी। यहां बच्चों को दवा भी दी गयी।
जानकारी के अनुसार अंगवाली दक्षिणी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र बारकेंदुआ एवं निकट के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 19 जुलाई को एमीनिया जांच एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया था।
यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र अंगवाली की एएनएम प्रतिभा कुमारी ने सहिया किरण देवी, सेविका पानमती देवी के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्र बारकेंदुआ में 46 बच्चे, धात्री-गर्भवती महिलाएं 10 एवं 66 किशोर किशोरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय उपस्थित थे। उक्त शिविर में प्रधानाध्यापक साहू एवं विद्यालय के शिक्षकों ने सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply