Advertisement

पोशाक पाकर स्कूली बच्चे हुए खुश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटा में सोनपुरा पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम ने 28 जनवरी को स्कूली बच्चों व् बच्चियों के बीच पोशाक का वितरण किया।

पोशाक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया हेंब्रम ने कहा कि सरकार द्वारा इतने तरह की सुविधा बच्चों को मिल रहा है। यह कम बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोंच बच्चों के प्रति हमेशा अच्छा रहा है। बच्चों को इस सोंच को देखते हुए अच्छा से पढ़ाई करने को कहा, ताकि इस पंचायत का नाम रोशन हो सके। पोशाक वितरण समारोह में आए हुए अभिभावकों से मुखिया ने अपील करते हुए कहा कि स्कूल के बाद बच्चों को घर में भी ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि बच्चा क्या पढ़ रहा है।

शिक्षक कैसे पढ़ाते हैं। इसकी जांच भी होनी चाहिए। इसमें सुधार किया जा सके। वही मुखिया ने स्कूल के शिक्षकों को बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि बच्चा अच्छा अंक प्राप्त कर पंचायत का नाम रोशन कर सके।
मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति सचिव मोहम्मद बेलाल अंसारी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुड़िया देवी, सहयोगी शिक्षक फनी भूषण पांडेय, प्रकाश चंद्र दत्ता, विद्यासागर प्रमाणिक, प्रमोद कुमार के अलावे प्रबंध समिति के सदस्य गण एवंम अभिभावक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण तंत्र साधना: 29 जनवरी को देवी वज्र योगिनी की साधना का आयोजन

एक अन्य जानकारी के अनुसार परम पूज्य गुरुदेव श्रीश्री मानस मुखर्जी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तंत्र की सर्वोच्च शिखर साधना, देवी वज्र योगिनी की साधना, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित की जाएगी। यह आयोजन नेपाल के काठमांडू स्थित देवी वज्र योगिनी मंदिर में स्थित तंत्र के तामसिक मत की सर्वोत्तम साधना है, जिसे तांत्रिकों का सर्वोच्च शिखर माना जाता है। झारखंड के समृद्धि और सुख-शांति के लिए इस पावन आयोजन का मार्गदर्शन परम पूज्य गुरुदेव श्रीश्री मानस मुखर्जी द्वारा किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *