Advertisement

मेघाहातुबुरू में मजदूर संघ कार्यालय का उद्घाटन पर स्कूली बच्चों को मिला सामग्री

सबों को एकजुट हो देश हित में कार्यरत रहना चाहिए-धनिराम लकड़ा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान में क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ से संबंध हिन्द मजदूर सभा के तत्वाधान में बीते 26 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता यूनियन सचिव धनिराम लकड़ा ने की।
इस अवसर पर शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। शाखा कार्यालय उद्घाटन को लेकर यूनियन सचिव लकड़ा की अगुवाई में विधिवत पूजा अर्चना कर की गई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिव ने झण्डोतोलन कर कहा कि देश की गरिमा को बनाये रखने हेतु सबों को एकजुट हो देश हित में कार्यरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन रहा है। यह दिन हमारे देश का संविधान लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में घोषित किए जाने का भी प्रतीक है।

उन्होंने लिटिल ऐन्जल स्कूल मेघाहातुबुरू के नन्हें-मुन्हें बच्चों को देश का प्रहरी बता उन्हे बेहतर ढंग से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर झारखण्ड ग्रुपऑफ माईन्स के सचिव रमेश चन्द्र ने कहा कि अगर आप हम पर विश्वास करोगे तो मैं तुम्हें विश्वास दूँगा। कार्यक्रम में यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी शामिल दिखे, जिसमें राजेश दास, संतोष कुमार, सतीष कुमार सिंह, मिसाएल टुटी, विनय वॉल, पी. के. सेट्टी, रमेश चन्द्र कारवा, डुल्लु हेस्सा, सुन्दरी नायक, यशोदा देवी, रिंकू देवी, जी. एस. कलुन्डिया तथा अन्य महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।अन्त में उपस्थित बच्चो में बेहतर शिक्षण के ध्येय से कॉपी, पेंसिल व अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन रमेश चन्द्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *