प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर परिसर में लगाए गये चापाकल के खराब होने से छोटे छोटे स्कूली बच्चों को पेयजल के लिए काफी परेशानी उठनी पर रही है।
इस बावत स्कूल के प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो एवं वरीय आचार्य सजल कुमार मैती ने 22 अगस्त को जगत प्रहरी को बताया कि यूं तो उक्त चापाकल बहुत पुराना है। उक्त चापाकल को वर्तमान में ज्यादा जोर लगाने पर भी नहीं के बराबर पानी निकलता है। उन्होंने बताया कि पंचायत की कोष या अन्य किसी भी कोष से इसकी मरम्मती कर दिया जाए तो पेयजल की संकट दूर हो सकती है। उन्होंने इस मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से पहल करने की अपील की है।
![]()













Leave a Reply