प्रशासन ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामला आत्महत्या से जुड़ा
प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के शारदा काँलोनी रहिवासी आशीष कमार के 17 वर्षीय पुत्र शोलंकी उर्फ सोनू की हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया गया है। वही शारदा काँलोनी मे 11 जून को परिजनों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मेरा बेटा फुसरो के श्याम मोबाइल मे काम करता था। दो दिन से काम पर नहीं जा रहा था।
परिजनों के अनुसार बीते 31 मई को फुसरो से दो युवक सोनू को बुलाने आया था। जिसका नाम अंशु कुमार और करण कुमार है। मेरा बेटा वही दोनों लड़के को भेज कर दुकान जाने के लिए तैयार हुआ। उसी रात से वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद काफी खोजबीन किया गया पर किसी तरह से उसका कोई पता नहीं चला। बताया गया कि बीते 3 जून को शारदा कॉलोनी के पीछे जंगल में पेड़ में कपड़ा से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ और शव को एसिड से जला दिया गया था। प्रशासन को इसकी सूचना परिजनों ने दी। प्रशासन ने आकर शव को अपने कब्जे में लिया।
बताया गया कि शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चंद्रपुरा पुलिस ने बताया कि वह आत्महत्या किया है, जबकि उसकी हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार पुलिस प्रशासन अपराधी को बचाने का कार्य कर रही है। वहीं स्थानीय विधायक से भी जब बात की गई तो विधायक ने भी कुछ बोलने से पीछे हटते दिखे। यदि प्रशासन सही तरीके से कार्य नहीं करती है तो परिजन धरना प्रदर्शन सहित सड़क जाम करने का भी कार्य करेंगे।
![]()













Leave a Reply