Advertisement

एसबीआई एवं ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा योजना की दी गयी जानकारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में तेनुघाट से सटे घरवाटांड पंचायत भवन में 24 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक तेनुघाट शाखा और एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र तेनुघाट द्वारा संयुक्त कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में तेनुघाट शाखा के प्रबंधक रमेश पूर्ति, आरबीओ के अधिकारी कन्हैया लाल और ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक अमित कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बैंक संबंधित कई जानकारी दी।

मौके पर शाखा प्रबंधक पूर्ति ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन बीमा ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी।

साथ ही किसानो के लिए किसान ऋण, युवाओं के लिए बिजनेस ऋण की जानकारी दी। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक श्रीवास्तव ने भी ग्राहक सेवा केन्द्र में ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओ के बारे में जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *