Advertisement

नहीं रहें अनुसुचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर प्रभारी सह वरीय भाजपा नेता किशोर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। लंबे समय से बीमार चल रहे 66 वर्षीय अनुसुचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर प्रभारी सह वरीय भाजपा नेता किशोर प्रसाद का एकाएक चिकित्सा के क्रम में बंगलोर में निधन हो गया।

ज्ञात हो कि बीते छह वर्ष पूर्व वे पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल गुवा से लिपिक के पद से सेवा निवृत हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को जहाज से राँची होते गुवा लाया गया। क्षेत्र के रहिवासियों की हुजूम के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। अततः अश्रु पूर्ण नयनो से रहिवासियों ने उन्हे पंचतत्व में विलीन कर दिया। अंतिम संस्कार व मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजा ने दी।

मौके ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ गुवा के तमाम नागरिक वृंद दिवंगत किशोर प्रसाद के इस अंतिम यात्रा में शामिल थे। बताया जाता है कि स्व. किशोर प्रसाद सारंडा मजदूर यूनियन उपाध्यक्ष के पूर्व बीएमएस अध्यक्ष रह चुके थे। विगत 25 वर्षों तक भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष के पद पर गुवा में सेवारत रहे।

अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर संभाग से प्रदेश प्रभारी के पद ने स्व किशोर की पहचान राष्ट्रीय नेता के रूप में बना दी थी। राँची में रहने के क्रम मे उन्हें खूंटी जिला प्रभारी के पद पर भी सम्मनित किया गया था। मजदूरों के हित एवं उनकी समस्याओं के निराकरण ने उनकी गुवा में अमिट छाप बना दी थी। मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी अनुचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सह नोवामुड़ी पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान, मजदूर नेता रामा पांडेय, किरीबुरु मुखिया सह भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा, रिमू बहादुर एवं भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष गोविन्द पाठक, साई इन्टरप्राइजेज अध्यक्ष शत्रुधन मिश्रा, अन्तर्यामी महाकुड, नरेश चौबे व अन्य ने बताया कि दिवंगत किशोर प्रसाद सबों के दिलों पर राज करने वाले लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। मौके पर रितेश प्रसाद, शिवम,अनिकेत, मनीष बहादुर, कुल बहादुर, राज विशाल, राज विकाश, प्रज्वल, बापी घोष व अन्य कई नवयुवक परिवार के बीच अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *