Advertisement

धूमधाम से मनाया गया सावन पंजाबी हरियाली तीज महोत्सव

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंजाबी समाज द्वारा सावन पंजाबी हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन बोकारो के सेक्टर बारह बी. के आवास क्रमांक 3088 मे 31 जुलाई को धूमधाम से मनाया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर टू गुरुद्वारा के प्रमुख सुरजीत सिंह एवं गुरमेल सिंह द्वारा बोकारो में पहली बार सावन पंजाबी हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह ने कहा कि यह महोत्सव पंजाब व् हरियाणा में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। कहा कि बोकारो में पहली बार यह महोत्सव मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाली तीज महोत्सव में विवाहित महिलाएं सावन माह में जब अपने ससुराल से मायके आती है तो अपनी सखी सहेलियों के साथ यह पर्व मनाती है। कहा कि इस महोत्सव में सभी महिलाएं आपस में नृत्य गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ काफी उत्साह से साथ मनाती है। इस दिन महिलाएं आपस में विभिन्न तरह के पकवान बनाती है। वे सखी सहेलियों के साथ झूले में झूलती ओर दूसरे को झुलाती है। नए नए रंग बिरंगी कपड़े पहनकर व् सोलह श्रृंगार से सज धजकर उक्त पर्व मनाती है।

सावन पंजाबी हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर हरजीत कौर, अमरजीत कौर, स्वीटी, सोनू ,सोमी, निक्की, परमजीत कौर, गुरमीत कौर, मिकी कौर, नम्रता कौर, गीता सिंह ,गोल्डी कौर आदि दर्जनों महिलाएं व् बच्चियां मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *