Advertisement

मकस कहानिका छत्तीसगढ़ अध्याय का सावन काव्य महोत्सव संपन्न

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। तुलसी जयंती के अवसर पर मकस छत्तीसगढ़ अध्याय द्वारा अखिल भारतीय काव्य उत्सव का 23 अगस्त को ऑनलाइन आयोजन किया गया। ऑनलाइन काव्य उत्सव में छत्तीसगढ, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कवि तथा कवियत्रियों ने सावन मास के पृष्ठ भूमि में गोस्वामी तुलसी दास, सावन, चंद्र यान तीन तथा अन्य सम सामयिक विषयों पर ओज, करुण तथा श्रृंगार रस में काव्य रचनाओं का वाचन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमार सुधाकर एवं अध्यक्षता कर रहे श्याम कुँवर भारती उक्त ऑनलाइन काव्य उत्सव गोष्ठी में शामिल थे। इस अवसर पर सरस्वती वंदना संतोष तोषनीवाल, गणेश वंदना आशा झा द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण जुगेश चंद्र दास तथा आभार प्रदर्शन सरोज साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन नावेद दुर्गवी द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राजनांदगांव के अशोक कुमार साहू, झारखंड के निर्मला कर्ण, बेतिया (बिहार) के डॉ कवि कुमार निर्मल, जुगेश चन्द्र दास, छतीसगढ़ की लता शर्मा, झारखंड की ममता झा, रांची (झारखंड) की पुष्पा पांडेय, नर्मदा पुरम (मध्यप्रदेश) की रेखा कापसे कुमुद, विलासपुर (छत्तीसगढ़) की कविता मोटवानी, दुर्ग (छ. ग.) के नवेद रज़ा दुर्गवी, दिलीप टिकरिहा “छत्तीसगढ़िया”, बेमेतरा (छ.ग.) के दिलीप कुमार पटेल दीप, आदि।

कोसरंगी रायपुर (छ.ग.) के अशोक कुमार दास, समस्तीपुर (बिहार) के प्रकाश राय, बोकारो (झारखंड) की कल्पना झा, भिलाई (छ. ग.) की डॉ अर्चना पांडेय, जमशेदपुर (झारखंड) की विंध्यवासिनी तिवारी, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के पुरन्जय गुप्ता, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के जय हिन्द सिंह हिन्द”, भुलक्कड़ बनारसी, अशोक श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश की रजनी प्रभा, छ. ग. के अंजनी कुमार’सुधाकर’, हितेंद्र कोंडागांया (छत्तीसगढ़), आदि।

रामबरन कोरी (छत्तीसगढ़), राधेश्याम सुंदरी छत्तीसगढ़, अन्नपूर्णा मालवीय (उत्तर प्रदेश), शिशिर देसाई सनावद, हरजीत सिह मेहरा (लुधियाना), सतोष तोषनीवाल (इन्दौर), सुधीर श्रीवास्तव(गोण्डा, उत्तर प्रदेश), आशा झा (दुर्ग, छत्तीसगढ़), अम्बिका प्रसाद आदि रचनाकार तथा कवि शामिल होकर एक से बढ़कर एक रचनाएँ व् कविता प्रस्तुत कर वातावरण को खुशनुमा बना दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *