Advertisement

झब्बू सिंह इंटर कॉलेज में सावन महोत्सव सह मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित झब्बू सिंह इंटर कॉलेज परिसर में 24 अगस्त को सावन महोत्सव सह मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां छात्राओं द्वारा रंगारंग मनमोहक व संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगायी। प्रतियोगिता में प्रथम शीतल कुमारी, द्वितीय आरती कुमारी व तृतीय संयुक्त रूप से कहकसा कुमारी व खुशबू कुमारी रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्या दीपा कुमारी व शिक्षिकाओं ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजन होने से छात्राओं में रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। यहां मेहंदी प्रतियोगिता में अंजली कुमारी, आरती कुमारी, आफिया नाज, जया लक्ष्मी, दिशा कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुप्रिया कुमारी, डॉली कुमारी, नेहा कुमारी आदि ने भाग ली।

मौके पर रेनू मिश्रा, सविता कच्छप, स्वीटी कुमारी, सुनीता कुमारी, सुरेखा कुमारी, फरहा नाज, चंदा कुमारी, रूबी कुमारी, विद्या कुमारी आदि कॉलेज की शिक्षिकाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *