Advertisement

पंचायत भवन में महिलाओं द्वारा मनाया गया सावन महोत्सव

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत के विभिन्न टोला यथा आई टाइप, एफ टाइप सहित तेनुघाट के महिलाओं द्वारा स्थानीय पंचायत भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार सावन महोत्सव में मुखिया नीलम श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाएं हरे रंग के वस्त्र एवं आभूषण से सुसोभित होकर कई तरह के गीत, नृत्य सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत तथा डांस प्रस्तुत किया। साथ हीं लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया। मौके पर मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि सभी के जीवन में रंग बिरंगी के साथ हरियाली भरी रहे, यही कामना सावन के महीना में भगवान भोले नाथ से करती हूँ।

बताया जाता है कि पंचायत भवन में खुशी ग्राम संगठन के बैनर तले सावन महोत्सव मनाया गया। मौके पर ममता कटरियार, सुजाता प्रसाद, आशा देवी, मधुलिका शरण, विभा देवी, इंदु देवी, ममता देवी, अंजना देवी, नमिता सिंह, रीता मिश्रा, निशा सिन्हा, रीता जयसवाल, पिंकी कुमारी, सबिता देवी सहित दर्जनों महिला शामिल हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *