सावन महोत्सव का उद्देश्य अपनी लोक परंपरा व् संस्कृति में निरंतरता लाना-ममता देवी
प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में 20 अगस्त को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन महोत्सव में बड़ी संख्या में आसपास की महिलाओं ने नये नये परिधानो में शामिल होकर महोत्सव में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर तेनुघाट सावन क्विज समिति के सदस्यों एवं मुख्य अतिथि ममता देवी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर व् गणेश वंदना के साथ सावन महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।
महिला सावन महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन के पीछे का मुख्य उद्देश्य हमें अपनी लोक परंपरा और संस्कृति में निरंतरता बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से वे काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजको को इसके लिए साधुवाद दी। इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, एकल एवं समूह गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिता शामिल है। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक नम्रता सिंह ने बताया कि इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि रानी गुप्ता, नीतू सिंह, सीमा सिंह, रूपा सिन्हा सहित विजेता प्रतिभागियों को मेहंदी प्रतियोगिता, गीत में बेहतर प्रदर्शन को लेकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। महोत्सव में उपस्थित महिलाएं सावन परिधान में आकर्षक लग रही थी। इस अवसर पर खुशबू देवी, रिंकी देवी, पिंकी देवी, स्वाति आचार्य, मोना कुमारी, स्वाति भगत आदि मौजूद थी।
173 total views, 1 views today