एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार स्थित मिलन हॉल के समीप के बगान में 8 अगस्त को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 1993 बैच की महिलाओं की उपस्थिति रही।

सावन महोत्सव के अवसर पर उपस्थित भाजपा महिला नेत्री ममता गोस्वामी ने कहा कि यह हम सभी तिरानवे बैच के साथियों का सौभाग्य है कि हम सभी आज इकट्ठा हो पाये है। उन्होंने बताया कि अगली बार से हम सभी का प्रयास रहेगा कि इससे भी बेहतर ढंग से सावन दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाये।

इस अवसर पर 93 बैच के महिला साथियों ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर सावन महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया। मौके पर हल्का नास्ता का व्यवस्था किया गया था। सावन महोत्सव समारोह में मुख्य रूप से शुभ्रा चटर्जी, ममता गोस्वामी, मीनाक्षी सिंह, आभा कुमारी, मंजू सिंह, रीना शर्मा, सीमा, रेणु कुमारी, पूजा सिन्हा, सीमा सिंह, कल्पना ओझा सहित दर्जनों स्कूल जीवन के पुराने साथी शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply