सावन मास का पूरा महीना भगवन शिव को समर्पित होता है-स्मिता गिरी
सावन क्वीन कॉन्टेस्ट में पहली स्थान पर जयश्री नंदकुलियार, दूसरे पर रश्मि तथा तीसरे स्थान पर रही सुषमा
सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में सेल गुआ महिला समिति द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम गुवा क्लब (Gua Club) में धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित कार्येक्रम की शुरुआत महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के रंगारंग नृत्य गीत का समायोजन किया गया।

इस अवसर पर सावन क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। आयोजित कॉन्टेस्ट में पहले स्थान पर जयश्री नंदकुलियार, दूसरे स्थान पर रश्मि तथा तीसरे स्थाना पर सुषमा रही। पुरे कार्यक्रम में डांस और गाना का बाछौर होता रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी ने कहा कि सावन मास का पूरा महीना भगवन शिव को समर्पित होता है।
लेकिन सावन मास के सोमवार का विशेष महत्व होता है। यह महिलाओं के लिए त्योहार एवं उत्सव जैसा होता है। इसमें महिलाओं को भगवान शिव की पूजा पूरे श्रद्धा के साथ करनी चाहिए। मां पार्वती ने शिव की अराधना इसी माह में कर भगवान शिव को प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन मास अत्यंत पावन माह है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने रंगोली, मेहंदी तथा आया सावन झूम के जैसे गीतों की प्रस्तुति कर आनंद का प्रदर्शन करती मुद्रा में देखी गई। इस अवसर पर महिलाओं मे स्मिता गिरी, सचिव जयश्री नंद कुलियार, सुषमा चंदन, माला मंडल, सीमा शरण, आदि।
अपराजिता दास, शालू कुमार, मानसी दास, कविता देवांगन, गीता दास, डॉ मोनिका भेंगरा, डॉ. पाँलानी सरकार, दीपा राय, नेदा फातिमा, रश्मि, प्यारी आनंद, पूनम, निरुपमा, प्रभा, अलका आदि उपस्थित रही। अन्ततः हसीं खुशी से सावन सेलिब्रेशन एन्जॉय महिलाओं द्वारा किया गया तथा विजेता सम्मानित किए गए।
![]()












Leave a Reply