एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। दरभंगा के हिंदी समाहार मंच के तत्वाधान में बीते दिनों साहित्यकार शंभु अगोही का नवां स्मरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य सर्वेश कुमार, बज्जिका लोक के संपादक चितरंजन सिंहा समेत बिहार से बाहर एवं बिहार के अन्य जिलों से दर्जनों साहित्यकार शामिल हुए।
इस अवसर पर हिंदी समाहार मंच संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कवियों तथा साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज सहित कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अमिताभ सिन्हा थे, जबकि कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अंजनी कुमार पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिंदी, मैथिली, बज्जिका, मगधी, भोजपुरी आदि भाषाओं के दर्जनों कविता की उपस्थित कवियों द्वारा किया गया।
![]()













Leave a Reply