Advertisement

बेरमो विधायक के नेतृत्व में बोकारो में 9 जून को संविधान बचाओ महारैली

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार आगामी 9 जून को जिले में संविधान बचाओ महारैली का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह जिला स्तरीय रैली कांग्रेस पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत होगी।

बताया जाता है कि इस आयोजन में बेरमो विधानसभा के विधायक कुमार जय मंगल (अनुप सिंह) के नेतृत्व में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता अपराह्न एक बजे टांड़ बालीडीह टोल प्लाजा के समीप एकत्र होंगे। वहां से रैली कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेगी।

रैली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं अन्य मंत्रीगण भी शामिल होंगे। जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रकोष्ठों, मंचों, अग्रणी संगठनों एवं पंचायत कमेटी से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है। उक्त कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *