हरिद्वार की तरह पवित्र है बाबा हरिहरनाथ स्थल-आचार्य सुमन्त कृष्ण शास्त्री
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने 19 अगस्त की संध्याकालीन बेला में सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह भी उनके साथ थे।

जानकारी के अनुसार सात दिवसीय यज्ञ को लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीराधा-कृष्ण मंदिर के तत्वावधान में आयोजित इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य कलश यात्रा निकाला गया। मंदिर के मुख्य पुजारी सतीश बाबा अपने मस्तक पर भागवत महापुराण रखकर आगे-आगे चल रहे थे। माता -बहनों ने मांगलिक कलश धारण कर कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। वृन्दावन धाम से पधारे प्रख्यात कथा प्रवक्ता भागवत रत्न आचार्य सुमन्त कृष्ण शास्त्री (कन्हैयाजी) महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत श्रवण की महिमा बताई।
उन्होंने बताया कि बड़े से बड़े असाध्य रोग पीड़ा को भी भागवत कथा श्रवण करने से शांत किया जा सकता है। भागवत कथा से मानसिक तनाव को कथा श्रवण करने से दूर किया जा सकता है। आचार्य कन्हैयाजी ने कहा कि अनन्त जन्मों के पुण्यों के फलस्वरूप ही श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण करने का परम सौभाग्य प्राप्त होता है। कहा कि इस कथामृत को पान करने के लिए देव गण भी तरसते हैं।

उन्होंने कहा कि हरिहरनाथ क्षेत्र भागवत कथा श्रवण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान हैं। यहां का गंगा तट, नारायणी तट, भगवान हरि और बाबा हर जहां हरिहर नाथ भगवान का समन्वय विग्रह स्थापित है, यह स्थान भी हरिद्वार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि धन्य है सोनपुर वासी जिन्हें ऐसी पुण्य भूमि का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
![]()













Leave a Reply