Advertisement

गांधीग्राम के बच्चों का जीवन स्तर सुधार रही है सत्यलोक संस्था

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गांधीग्राम के बच्चों का जीवन स्तर सुधारने में लगातार प्रयास कर रही है सत्यलोक संस्था। संस्था के संस्थापक एस एन राय द्वारा किया जानेवाला भागीरथी प्रयास अब धीरे धीरे अपना रंग दिखाने लगा है।

ज्ञात हो कि, गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग बंद पड़ी भूमिगत खदान के बगल में बसा गांधीग्राम जो आज भी समाज की नजरों में उपेक्षित और उपेक्षा की दंस झेल रही है। यहां रह रहे सैकड़ो गरीबों के लिए न ही शिक्षा की व्यवस्था है और ना ही स्वास्थ्य की। आज भी जैसे तैसे रहकर यहां के रहिवासी अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इनके पास रोजगार का कोई साधन नही है।

उनके दु:ख दर्द को महसूस कर समाज सेवी संस्था सत्यलोक के संस्थापक सत्येंद्र कुमार राय इनके जीवन स्तर को उठाने के लिए लगातार वर्षों से प्रयासरत हैं।

राय ने बीते दो वर्ष से इनके बीच जाकर स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर दिया। उनकी संस्था सत्यलोक यहां के दर्जनों बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रही है। इसके लिए संस्था मुफ्त में कॉपी, किताब, रबड़, पेंसिल की व्यवस्था करती है।

साथ ही बच्चों के लिए पौष्टिक आहार भी संस्था देती है। दर्जनों बच्चे आज संस्था की ओर से पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं, ताकि इनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके और समाज में एक बेहतर जीवन जी सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *