Advertisement

सत्यलोक संस्था ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था सत्यलोक द्वारा बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

जानकारी देते हुए सत्यलोक संस्था के संस्थापक एस. एन. राय ने 27 जनवरी को बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच चॉकलेट एवं बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही इस वर्ष बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल की गई, जिसके अंतर्गत बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेल सामग्री का वितरण किया गया, ताकि वे स्वस्थ एवं मजबूत जीवन की ओर अग्रसर हो सके।

उक्त सफल आयोजन को संपन्न कराने में सत्यलोक के गणेश कुमार रवि, जूलियस कुमार, शामू कुमार एवं अर्शलान का विशेष योगदान रहा। सभी सहयोगियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से लेकर वितरण कार्य तक सक्रिय भूमिका निभाई, इसके लिए संस्था द्वारा उपरोक्त का आभार व्यक्त किया गया।

खास यह कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। सत्यलोक संस्था की दो सक्रिय सदस्याओं नंदिनी एवं चांदनी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चों के साथ समय बिताते हुए वितरण एवं आयोजन कार्य में सहयोग प्रदान किया। संस्था का मानना है कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। संस्था ने यह संदेश दिया कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संस्थापक राय ने कहा कि सत्यलोक द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *