Advertisement

सत्यलोक संस्था ने बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस समारोह उत्सव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रति वर्ष की भांति सत्यलोक संस्था ने इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के गांधीग्राम और पिपराडीह के बच्चों के साथ मनाया। यहां के बच्चे जिन्हें संस्था पिछले पांच वर्षों से नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है, उनके बीच गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सत्यलोक संस्था के संस्थापक एस. एन. राय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य न केवल शिक्षा का प्रसार करना है, बल्कि बच्चों में सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों का भी विकास करना है। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कविता, शायरी और नृत्य प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच टॉफी, बिस्किट और पीनट्स के पैकेट वितरित किए गए। ज्ञात हो कि, सत्यलोक संस्था पूरे वर्ष बोकारो जिला के हद में गांधी ग्राम, पिपराडीह, और फुसरो तथा हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के नवाडीह के बच्चों के साथ प्रमुख त्योहारों को मनाती है। यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अनूठा प्रयास है।

बताया जाता है कि इस बार गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सफलता में नंदिनी, चांदनी, जेबा, अर्यान, राहुल और जूलियस ने अहम भूमिका निभाई। उनके समर्पण और प्रयासों के बिना यह आयोजन संभव नहीं हो पाता। सत्यलोक संस्था समाज के वंचित तबकों को शिक्षा और संस्कार देने के अपने मिशन में निरंतर प्रयासरत है। संस्था का यह आयोजन एक बार फिर से समाज में शिक्षा और संस्कार के महत्व को उजागर किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *