Advertisement

सत्यलोक चुनौतियों को पार करने का कर रहा है प्रयास-राय

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। झारखंड के बोकारो जिले के बाहरी इलाके में सत्यलोक संस्था अपनी सभी चुनौतियों को पार करते हुए समाज के उत्थान की दिशा में अथक प्रयास कर रहा है। उक्त बातें बीते 21 जनवरी को सत्यलोक संस्था के संस्थापक एस. एन. राय ने कही।

उन्होंने कहा कि सत्यलोक संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा 250 से अधिक वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। कहा कि सत्यलोक क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी समारोह का आयोजन भी करता है और पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान देता है।

राय ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से संबंधित जागरूकता से लेकर महिला स्वास्थ्य कार्यक्रमों तक सत्यलोक ने समग्र विकास, शैक्षिक उत्थान और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सत्यलोक हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्लांटेशन ड्राइव, महिला स्वास्थ्य कार्यक्रम, दैनिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कक्षाएं और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए निरंतर पुरस्कार देने जैसा कार्य करता रहा है।

राय ने बताया कि इस साल के प्रारंभ में एक जनवरी को पोलैंड में रहने वाले एक एनआरआई भरत सिंह जो सत्यलोक के सदस्य हैं ने एक बच्चे के नौकरी प्राप्त करने तक की पुर्ण शिक्षा की जिम्मेदारी वहन करने की घोषणा की, जिसके लिए 21 जनवरी सत्यलोक संस्था द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा ली गई। कहा कि सत्यलोक आगामी 26 जनवरी को बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के स्वांग में सभी के लिए एक निःशुल्क पुस्तकालय शुरू करने की घोषणा कर चुका है, जिसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है।

ज्ञात हो कि, सत्यलोक-एक नई आशा सभी के लिए स्वास्थ्यपूर्ण एवं सुखी जीवन की कल्पना करता है। एक बेहतर समाज, राष्ट्र और दुनिया की ओर अपनी यात्रा में निरंतर अग्रसर है। जरूरत है समाज के प्रबुद्ध जनों को इस नेक सोंच को सत्यलोक के साथ धरातल पर उतारने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *