Advertisement

सत्यलोक ने किया मनसा नगर में पौधारोपण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो तथा हजारीबाग जिला में सामाजिक कार्यों में अग्रणी सत्यलोक संस्था ने 5 जून को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह मानसा नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

जानकारी के अनुसार जारंगड़ीह के मनसा नगर में सत्यलोक संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी हरित परंपरा को निभाते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। साथ हीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, इस बार का आयोजन जारंगडीह स्थित मनसा नगर के मॉडर्न इंग्लिश एकेडमी के प्रांगण में किया गया।

इस दौरान विद्यालय की चारदीवारी के किनारे-किनारे लगभग चालीस अशोक के पौधे लगाए गए। यह प्रयास न केवल परिसर की हरियाली बढ़ाने की दिशा में और जागरूकता फैलाने का एक सकारात्मक संदेश दिया गया। इस अवसर पर सीसीएल से सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी बुधन, सत्यलोक संस्था के संस्थापक एस एन राय, अध्यक्ष मनोज महतो एवं संस्था के पैंतीस से अधिक सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता कर उक्त आयोजन को सफल बनाया। सभी ने आपसी समन्वय के साथ पौधारोपण में व्यक्तिगत रूप से भाग लेते हुए यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि एक सतत जिम्मेदारी है।

संस्थापक राय ने कहा कि सत्यलोक संस्था सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकताओं में स्थान देता है। कहा कि यह आयोजन संस्था की उसी निष्ठा का प्रतिबिंब था, जिसमें वह समाज को हरियाली, स्वच्छता और सतत विकास के पथ पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *