Advertisement

सत्यलोक ने गांधीग्राम के बच्चों के बीच बांटे कंबल व् मिड-डे मील

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में स्वांग उत्तरी पंचायत के गांधीग्राम में सत्यलोक संस्था ने बच्चों के बीच बांटे कंबल तथा खाने के लिए दिया गया मीड डे मील।

ज्ञात हो कि सत्यलोक संस्था (Satyalok Sanstha) लगातार कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का निर्वाह करते हुए अनेको सकारात्मक कार्य करता रहा है। इसी संदर्भ में 28 नवंबर को संस्था ने स्वांग स्थित गांधीग्राम में इस ठंड में करीब 50 कंबल का वितरण करते हुए बच्चों को खाने के लिए मिड डे मील दिया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एसएन राय ने कहा कि लगातार इन बच्चों का जीवन स्तर सुधारने के लिए सत्यलोक प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से इन्हें मुफ्त शिक्षा दी जा रही है।

शिक्षा के लिए बच्चों को संस्था की ओर से किताब, कॉपी और पेंसिल भी मुहैया करवाई जा रही है। संस्था अपने सदस्यों का जन्मदिन एवं पर्व त्यौहार भी इन्हीं बच्चों के बीच मनाती रही है, ताकि इन्हें खुशियों का कुछ पल दे सके।

संस्था के अध्यक्ष मनोज महतो ने कहा कि उनका लक्ष्य इन बच्चों को शिक्षित करना है, ताकि शिक्षित होकर हमारे जैसे बन सके। जिससे इनका जीवन स्तर सुधर सके।

इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। मौके पर पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमियां के शिक्षक अमित सिन्हा, ललित कुमार सहित राहुल, विवान, अर्सलीन, तौफीक, जूलियस, दीपक, चंदन, सजल, अभय, मृणाल एवं गांधीग्राम के सैकड़ों बच्चे, उनके अभिभावक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *