चयनमुक्त सेविका-सहायिका को वापस लेने व् राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। विभिन्न मांगो को लेकर सेविका व् सहायिका द्वारा 7 जनवरी को समस्तीपुर जिला समाहरणालय पर सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन किया गया है। आंदोलन में बड़ी संख्या में जिले भर की सेविका व् सहायिका भाग लेगी। उक्त जानकारी भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 6 जनवरी को दी।
उन्होंने बताया कि समस्तीपुर जिला के 18220 सेविका-सहायिका का चयनमुक्त करने आदेश वापस लेने, मानदेय बढ़ाने एवं राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर जिला समाहरणालय पर आहूत सत्याग्रह आंदोलन को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में तीन दिनी आंगनबाड़ी वर्कर्स संपर्क अभियान संपन्न हो गया।
बताया कि समस्तीपुर जिला के हद में उजियारपुर में किरण कुमारी, दलसिंहसराय में उदय कुमार, समस्तीपुर में बंदना सिंह एवं जयंत कुमार, ताजपुर में शंकर महतो, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. नौशाद तौहीदी, आसिफ होदा, मो. एजाज आदि ने अभियान का नेतृत्व किया।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, ऐक्टू के जिला संरक्षक सह माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स का 7 जनवरी को समाहरणालय पर आयोजित होने वाले सत्याग्रह आंदोलन की तैयारी पुरी कर ली गयी है। जिले से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स सत्याग्रह आंदोलन में शिरकत करेगी।
उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में सेविका-सहायिका का मानदेय ज्यादा है फिर बिहार में कम क्यों? सरकार 18220 चयनमुक्त सेविका-सहायिका को वापस ले, मानदेय बढाये, राज्यकर्मी का दर्जा दें, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
![]()













Leave a Reply