Advertisement

सत्य लोक ने बच्चों को बैठकर पढ़ने के लिए दरी का वितरण किया

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। सेवा भाव से ओतप्रोत सत्यलोक संस्था कई वर्षो से लगातार स्लम क्षेत्र तथा सुदूर क्षेत्र के गरीब बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है।

उन बच्चों के दुःख दर्द को दूर करने का उक्त संस्था द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर सत्यलोक संस्था ने बच्चों को बैठकर पढ़ने के लिए दरी का वितरण किया। संस्था ने आगामी जून महीने में 1000 फलदार वृक्षों को लगाने का लक्ष्य रखा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सत्यलोक के संस्थापक एस एन राय ने बताया कि बोकारो जिला के सीमांकन में स्थित हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड के नवाडीह में 30 अप्रैल को बच्चे जो जमीन पर बैठकर पढ़ते थे उनके बीच सत्यलोक संस्था एक नई आशा ने दो बड़ी दरी गिफ्ट की और उनके बीच टाफियों का वितरण किया।

बताते चलें कि, सत्यलोक पिछले बीस सालों से अनेक समाजोपयोगी कार्य कर रही है। संस्था पिछले तीन साल से तीन जगहों पर करीब ढ़ाई सौ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रही है। इन बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ संस्था बच्चों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देती है।

मुख्य त्योहारों में इन बच्चों से खुशियां साझा करती है। इसके अलावा समय-समय पर संस्था वृक्षारोपण एवं विभिन्न मुद्दों पर जन-जागरूकता अभियान भी चलाती है।

सत्यलोक के अध्यक्ष मनोज महतो ने बताया कि इस वर्ष आगामी जून महीने में संस्था ने 1000 फलदार वृक्षों के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सक्रिय सदस्य आनंद निशाद, सद्दाम कुरैशी, सुबोध कुमार, रोहन कुमार, जूलियस एवं गणेश की अहम भूमिका रही।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *