Advertisement

महिला समिति द्वारा राहगीरों के बीच सत्तू वितरण

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में मटकुरिया स्थित पोद्दार हार्डवेयर के समीप महिला समिति द्वारा 27 अप्रैल को राहगीरों के बीच सत्तू वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार जिले में प्रचंड गर्मी को देखते हुए मटकुरिया महिला समिति द्वारा राहगीरों के बीच सत्तू तथा पेयजल वितरण किया गया। इस संबंध में महिला समिति के सरिता जैन ने बताया कि हर वर्ष गर्मी के दिनों में बैंक मोड़ मटकुरिया महिला समिति द्वारा क्षेत्र के कई स्थानों पर राहगीरों के लिए पानी और सत्तू वितरण किया जाता है। ज्ञात हो कि इस प्रकार का आयोजन महिला समिति के सरिता जैन, रश्मि भट्ट, दिव्या टांक, चंदा अग्रवाल, दीपिका ठक्कर आदि महिलाओं द्वारा किया जाता रहा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *