Advertisement

. परमानंद यादव मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से सशस्त्र सीमा बल ने बांटे कंबल

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के राहर दियारा चौक स्थित दुखहरनी माता मंदिर परिसर में एक जनवरी को स्वर्गीय परमानंद यादव मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल के आईजी निशित कुमार उज्ज्वल के मार्गदर्शन में सीमा बल के जवानों ने बढ़ते ठंड को देखते हुए एक हजार से अधिक जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। उक्त कंबल वितरण से नजरमीरा पंचायत, पहलेजा शाहपुर दियारा पंचायत, सबलपूर उत्तरी पंचायत, सबलपुर दक्षिणी पंचायत, सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत, पूर्वी पंचायत एवं पश्चिमी पंचायत के असहाय एवं जरूरतमन्द महिला-पुरुष लाभान्वित हुए।

इस मौके सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के दर्जनों जवान एवं मंदिर कमिटी के चंद्रिका राय, राज बालक राय, अरुण राय, ओम प्रकाश यादव, मुखिया संजय राय सहित अन्य की उपस्थिति में कंबल वितरण किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *