Advertisement

पेटरवार प्रखंड के नावाडीह में मनाया गया सरहुल, आदिवासी खूब नाचे, थिरके

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव नावाडीह में 10 अप्रैल को देर शाम सरहुल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण सरहुल समिति की ओर से प्रकृति की उपासना का महापर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि बतौर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी एवं विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू उपस्थित थे।

इस अवसर पर विभिन्न टोलों से आए मांझी हाडम एवं पूजारी ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। आगंतुक अतिथियों ने कहा कि सरहुल आदिवासियों का मुख्य पूजा है, जिसमे प्रकृति की पूजा होती है। कहा कि यह पर्व शांति व आपसी एकता भी दर्शाती है। यह भी कहा गया कि शिक्षा की कमी के कारण आज भी कई क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय पिछड़े हुए हैं।

समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। यहां महिलाएं, युवतियां भी मांदर की ताल पर खूब नृत्य की।
मौके पर अध्यक्ष संजय सोरेन, सचिव एलकेन मरांडी, पंसस जीतलाल सोरेन, बिनोद किस्कू, माणिकचंद मंडल, राजाराम मुर्मू, लोवीश्वर मरांडी, गुणाराम मुर्मू, धनेश्वर सिंह, लालदेव सोरेन, साहेबराम सोरेन आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *