Advertisement

सिल्ली साड़म में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत स्थित सिल्ली साड़म में 20 मार्च को सरहुल पर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक बबीता देवी, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी और जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि सरहुल भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक है, जबकि प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने इसे आपसी मेल-मिलाप बढ़ाने वाला पर्व बताया। संबोधित करते हुए सोनपुरा पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम ने कहा कि यह पर्व आपसी मतभेद दूर कर, प्रेम और एकता को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में रतन लाल मांझी, अशोक कुमार मुर्मू, आकाश कुमार टुडू, ललन बेसरा, मनोहर मुर्मू सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सरहुल पर्व का आयोजन बाहा सोसाइटी कमिटी द्वारा किया गया, जिसमें गुरुदास पावरिया, सेवालाल सोरेन, अशोक कुमार हंसदा सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *