Advertisement

नर्चर किड्स करगली मे आज सरस्वती पूजा एवं बसंत मेले का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीनियर क्वार्टर करगली स्थित नर्चर किड्स स्कूल में विद्या, कला और संस्कृति की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा तथा बसंत ऋतु के उल्लास पूर्ण स्वागत के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सरस्वती पूजा एवं बसंत मेले को लेकर तैयारिया पूरी हो चुकी है।

विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और रचनात्मकता का विशेष वातावरण देखने को मिल रहा है। पूरे विद्यालय को बसंती रंगो, फूलों, रंगोली एवं कलात्मक सजावट से सजाया जा रहा है। पूजा स्थल को विशेष रूप से पारंपरिक एवं सांस्कृतिक शैली में सजाया गया है। जहां मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत मंत्रोच्चारण एवं पूजा -अर्चना की जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बसंत मेले में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। मेले में पारंपरिक व्यंजन, खेल -कूद एवं मनोरंजन से संबंधित गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम में अभिभावकों, स्थानीय रहिवासियों एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति आयोजन को और भी गरिमामय बनाएगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ जय राठौर एवं उप प्राचार्या रूबी राठौर ने 22 जनवरी को कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, सामूहिक सहभागिता तथा रचनात्मक सोच का विकास करना है। यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विद्यालय प्रशासन की ओर से अभिभावकों, पूर्व छात्रों एवं क्षेत्र वासियों से आग्रह किया गया है कि वे इस पावन एवं सांस्कृतिक आयोजन में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *