Advertisement

नए आयुष्मान कार्ड निर्माण मामले में राज्य में चौथे स्थान पर सारण

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। बिहार के सारण जिला में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये बीते 18 जुलाई से अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 31 जुलाई तक चलेगा।

जानकारी के अनुसार इस जारी अभियान के तहत बीते 24 जुलाई तक जिले में लगभग 32 हजार नये लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। नये कार्ड बनाने की संख्या के आधार पर 24 जुलाई को सारण जिला राज्य में चौथे स्थान पर रहा है।

सभी पात्र जनों को पीडीएस दुकान पर जाकर कार्ड बनवाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के लिये सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी गांव, पंचायत एवं शहरों में माइकिंग कराने को कहा है।

इसी उद्देश्य से सभी प्रखंडों में दो-दो प्रचार वाहन आगामी 31 जुलाई तक लगातार भ्रमणशील रहकर माइकिंग के माध्यम से रहिवासियों को जानकारी देंगे तथा पीडीएस दुकानों पर जाकर अपना – अपना आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरुक करेंगे।

बताया जाता है कि, सारण के जिलाधिकारी समीर ने 25 जुलाई को समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *