पुलिस ने छापामारी कर 16 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर महिला थाना की टीम ने 3 मई को अहले सुबह छापामारी कर 16 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस टीम ने 2 आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया है।
जिला मुख्यालय छपरा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह जनवरी से अबतक के अभियान में कुल 53 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराकर 10 कांड दर्ज करते हुए 17 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बताया गया कि 3 मई को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के आलोक में पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशानुसार महिला थाना द्वारा टीम गठित कर सारण जिला के हद में गरखा, अमनौर एवं दरियापुर थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 16 नाबालिग लड़कियों जिनमें नेपाल के 3, पश्चिम बंगाल के 11, झारखंड एवं असम के एक-एक बच्चियों को मुक्त कराया गया तथा आर्केस्ट्रा संचालकों धीरज कुमार राय, पिता राजेश राय, साकिन खुर्द लौवा, थाना जनता बाजार, जिला सारण, बाबुदीन साह, पिता राज मोहम्मद साह, ग्राम सतुआ, थाना बनियापुर, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महिला थाना में कांड क्रमांक-36/25 दर्ज कर अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी दल में थानाध्यक्ष महिला थाना एवं थाना के अन्य कर्मी, थानाध्यक्ष बनियापुर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी, थानाध्यक्ष सहाजितपुर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी, थानाध्यक्ष जनता बाजार थाना एवं थाना के अन्य कर्मी, मिशन मुक्ति के सदस्य एवं चाइल्ड लाईन छपरा शामिल था।
![]()













Leave a Reply