Advertisement

सारण डीएम व् एसपी ने किया हरिहरक्षेत्र मेला व् छठ घाटों का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ कुमार आशीष ने 25 अक्टूबर को संयुक्त रूप से सारण जिला के हद में सोनपुर मेला के अवसर पर चल रही तैयारियों एवं नारायणी नदी किनारे छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों, तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों, सोनपुर अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों उनके साथ थे।

डीएम व् एसपी ने सोनपुर मेला के नखास, थियेटर एरिया, कृषि प्रदर्शनी, गज -ग्राह चौक सहित मेला क्षेत्र के विभिन्न इलाकों को देखा और अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इनके साथ स्थानीय मेला व्यवस्थापक संगत ग्रैंड के ज्ञानेन्द्र सिंह टुनटुन, पहलेजा धाम विकास समिति के लालबाबू राय आदि की उपस्थिति रही।

डीएम – एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

डीएम व् एसपी ने जिला के हद में सोनपुर में नारायणी नदी किनारे नमामि गंगे योजना से निर्मित छठ घाटों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सोनपुर अनुमंडल स्थित पुल घाट सहित विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण निर्देश दिए। ज्ञात हो कि हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला क्षेत्र में तीव्र गति से दुकान, खेल – तमाशे, झूले, थियेटर आदि लगाने का कार्य चल रहा है। मेला के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों मजदूर कार्य कर रहे हैं। कहीं शिविरों का निर्माण किया जा रहा है तो कहीं पंडाल का निर्माण हो रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *