अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में जिला प्रशासन सारण के सौजन्य से हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में 4 दिसंबर को रेलवे स्टेडियम सोनपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रथम दिन पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया। पटना प्रमंडल का स्कोर 25-18 तथा 25 -19 रहा। वहीं, सारण प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया।
मुकाबले की अगली कड़ी में मुंगेर प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया। मुंगेर का स्कोर 25-19 और 27-25 रहा। इधर कोसी प्रमंडल ने मुकाबले में पूर्णिया प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया। स्कोर रहा 25-0 और 25-0। जबकि चौथे मुकाबले में सारण प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया। इसमें सारण का स्कोर 25 -17 और 25-9 रहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक किशोर कुमार एवं डॉ राजेश शुभांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
108 total views, 1 views today