एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सेन्ट्रल कॉलोनी मकोली स्थित रामदास सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 20 दिसंबर को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुल 194 माताएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालीडीह की प्रधानाचार्य गीता मिश्रा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9 डी के सरोज पांडेय, आचार्य एवं अध्यक्ष के रूप में ममता सिंह, भारत कल्याण झारखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष श्याम पुण्ड के उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की संयोजिका विभा सिंह एवं प्रधानाचार्य गणेश पाल, आचार्य प्रभा सिंह, दमयंती सिंह, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, गुड्डी कुमारी, सुनंदनी कुमारी का कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग रहा।
समिति सदस्य अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, सचिव छेदी नोनिया, संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, कस्तूरबा सचिव धीरज कुमार पांडेय, कस्तूरबा प्रधानाचार्य रूमी सरकार, अनपति देवी विद्या मंदिर फुसरो के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, ढोरी के प्रधानाचार्य परमानंद सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply