Advertisement

लायंस क्लब द्वारा सिक्स यूनिट कॉलोनी में किया गया पौधा रोपण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा की ओर से 2 जुलाई को स्थानीय सिक्स यूनिट कॉलोनी में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम लायंस क्लब वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी के तहत बोकारो थर्मल शाखा की ओर से किया गया। जिसमे 25 फलदार तथा औषधियुक्त पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा के अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। इससे पर्यावरण हरा भरा रहने के साथ साथ ऑक्सीजन भी मिलता है। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से प्रतिवर्ष विभिन्न स्थानों में पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाता है। साथ ही यहां लगाए गए पौधो की सुरक्षा के प्रति भी आमजनों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सिंह सहित सचिव सुनील यादव, एमजेएफ लायन जोगेंद्र गिरी, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह, उप प्रमुख बिनोद साव, रामजी साव आदि ने भी यहां वृक्षारोपण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *