Advertisement

भाजमसं की त्रैवार्षिक अधिवेशन में मेघाहातुबुरु के संतोष कुमार पंडा बने कोषाध्यक्ष

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भारतीय मज़दूर संघ (बीएमएस) की औद्योगिक इकाई भारतीय इस्पात मज़दूर महासंघ (भाजमसं) की 17वीं त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन बीते माह 27-28 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में देशभर के स्टील उद्योगों से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया और एक नई केंद्रीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

सम्मेलन के दौरान औद्योगिक प्रभारी एवं एनजेसीएस के सदस्य देवेंद्र कुमार पांडेय की देखरेख में नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इस अवसर पर उप आयोजन सचिव गणेश मिश्रा भी मौजूद रहे। यहां विभिन्न इस्पात उद्योगों से प्रतिनिधियों को चुना गया, जिसमें प्रमुख रूप से विशाखापत्तनम, राउरकेला, भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, बर्नपुर, गुवा, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, राजहरा और अन्य स्थानों से प्रतिनिधि शामिल थे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष के. श्रीनिवास राव, विजाग स्टील प्लांट (आरआईएनएल) आंध्र प्रदेश, कार्यकारी अध्यक्ष अमर कुमार जायसवाल, राउरकेला स्टील प्लांट, उपाध्यक्ष धर्म चंद्र मिश्रा (दुर्गापुर), पृथ्वी पाल सिंह (हीरीं माइंस), ब्रज भूषण लाल (गुवा), कैलाश चंद्र पांडा (बरसूआ), महासचिव रंजय कुमार, बोकारो स्टील प्लांट, उप महासचिव राजेश विश्वकर्मा, मनोहरपुर माइंस (चिरिया), सचिवगण अमित कुमार सिंह, उदय कुमार, अजय कुमार सिंह, रंजिता जेना, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडा, मेघाहातुबुरु माइंस बनाये गये।

उक्त केंद्रीय कार्यकारिणी में देशभर के विभिन्न इस्पात संयंत्रों व लौह अयस्क खदानों से चुने गए प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से अमित सिंह, तपस बाउरी, मुकेल मंडल, सैलेश कुमार, रमेश मिश्रा, दिगु कामर्कर, रंजीत राउत, प्रमोद महंता, समीर पाठक, अवधेश सिंह, सुदीप गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, लखन चौधरी, अरुण तिवारी, महेश एस, के. मधनकुमार, गुरु प्रसाद, कमलाकांत महांता, सिबा प्रसाद तथा स्मिता मिश्रा शामिल है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि सभी पंजीकृत यूनियनों के महासचिव (जो बीएमएस से संबद्ध हैं) को भाजमसं की केंद्रीय कार्यकारिणी में पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। भाजमसं के महासचिव रंजय कुमार ने आशा व्यक्त की है कि यह नई कार्यकारिणी राष्ट्र, उद्योग और श्रमिकों के हित में समर्पित होकर काम करेगी और सभी पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *