एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में मानव एकता दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित स्टॉफ रिक्रियेशन क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ संत निरंकारी सत्संग समारोह मनाया गया।
समारोह में बोकारो जिला के हद में कथारा, पेटरवार, फुसरो, दुग्दा शाखा, खेतको, जारंगडीह, बोकारो थर्मल, जागेश्वर बिहार के चुगनु आदि जगहों से काफी संख्या में मिशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मौके पर संत निरंकारी शाखा फुसरो के रामचंद्र मुखी मुख्य अतिथि व कथारा के तुलसी मिस्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर रामचंद्र मुखी ने कहा कि ईश्वर एक है। हम सभी एक ही ईश्वर के संतान हैं। बावजूद इसके हम सभी आपस में ऊंच-नीच, जात-पात के भेदभाव से बंटे हुए हैं।
हमें मिशन के गुरुवचन सिंह महाराज के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। तभी हम एक बेहतर समाज की कल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिसंख्य जन अपनी इच्छा शक्ति पूर्ति के लिए साधु संतों से आशीर्वाद की मांग करते हैं पर उन्हें अपने घरों में भक्ति आ जाय का आर्शीवाद लेनी चाहिए। घर परिवार में भक्ति का समावेश होने से उनकी हर समस्याओं का हल हो जायेगा।
समारोह में भजन, गीत-संगीत की भी प्रस्तुति की गई, जिसमें विश्वनाथ प्रसाद, अजय कुमार, मनसा, जानकी देवी, सुमित्रा देवी, विनोद कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।
इस अवसर पर दुखन नायक,अज्जू राम, मनोज विश्वकर्मा, योगेन्द्र प्रजापति, रामजी महतो, कृष्णा चौहान, अजय कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, मिथलेश प्रसाद, रंजीत कुमार दास, दिलीप कुमार, नागेश्वर नायक, सन्नी कुमार, राजेश रविदास सहित कई संत संगत कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र मुखी तथा संचालन व् धन्यवाद ज्ञापन तुलसी मिस्त्री ने किया।
280 total views, 1 views today