Advertisement

संत कबीर प्रकाट्य दिवस सह विहंगम योग समारोह का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव में विहंगम योग संत समाज द्वारा 11 जून को संत कबीर की प्रकाट्य दिवस सह विहंगम योग समारोह का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार विहंगम योग संत समाज के स्थानीय गुरुभाई कमल साव एवं शिष्या तुलिया देवी की अगुवाई में संत कबीर प्रकाट्य दिवस सह विहंगम योग समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत गान से कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इसके अलावा मंगल गान, प्रार्थना, उद्घोष, सद्गुरु ग्रंथ पाठ, ज्ञान गुदडी कबीर की जीवनी पर चर्चा, भजन, वंदना, आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज के उपदेष्ठा पंचानन साव ने विहंगम योग की उद्देश्यों पर चर्चा की। वहीं नरेश मिश्रा ने संत कबीर वाणी की व्याख्या की।

मौके पर गंगा साव, बलभद्र नायक, अजीत जायसवाल, गोपाल दत्त, यमुना नायक, छोटन नायक, संजय नायक, चेतलाल सिंह, सूदन मिश्रा सहित शिष्या निकासी देवी, चाइना देवी, आनंदी देवी, भाग्या देवी, सुमित्रा, गीता, सरिता देवी, संगीता कुमारी, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *