आकर्षण के केंद्र बना ‘वनरानी’ टॉय ट्रेन, 1 माह में 9,000 सैलानी
मुश्ताक खान/मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई के उप नगर बोरीवली (पूर्व) में स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान इन दिनों सुर्ख़ियों में है। इसकी खास वजह यह है कि शहर की सीमा के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा शहरी उद्यान है, जो लगभग 103 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है। यहां की प्रसिद्ध कन्हेरी गुफाओं और वन्यजीव सफारी के लिए जाना जाता है। इसे बोरीवली नेशनल पार्क भी कहा जाता है। पार्क के अंदर चलने वाली मशहूर ‘वनरानी’ टॉय ट्रेन लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। पार्क प्रशासन के मुताबिक, दोबारा शुरू होने के बाद महज। माह में करीब 9 हजार पर्यटकों ने वनरानी का सफर किया, जिससे लगभग 7.50 लाख रुपये का राजस्व हासिल हुआ है।

मुंबई के नाना पालकर स्मृति समिति के व्यवस्थापक एवं कैंसर के मरीजों के मददगार व स्थानीय निवासी कृष्णा तुकाराम महाडिक ने बताया कि उनके घर की खिडकियां संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में खुलती हैं। उन्होंने बताया कि अगर इसी तरह सकारात्मक रिस्पांस मिलता रहा तो आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में भारी वृद्धि हो सकती है। महाडिक ने गर्व से कहा कि देश के महाराष्ट्र राज्य में मुंबई के बोरीवली (पूर्व) में स्थित इस पार्क की चर्चा हर तरफ होती है।
इनमें ‘वनरानी’ विशेष है, दरअसल ‘वनरानी’ एक मिनी टॉय ट्रेन है, जो नेशनल पार्क की घनी जंगलों और हरियाली के बीच से होकर गुजरती है। यह ट्रेन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है। करीब 20 से 25 मिनट के सुहाने सफर में पर्यटकों (सैलानी) को जंगल के प्राकृतिक नजारों का आनंद मिलता है। शहर के कोलाहल, भीड़-भाड़ और ट्रैफिक से दूर, यह सफर मुंबई में ही “मिनी हिल स्टेशन” जैसा अनुभव देता है।

मौजूदा समय में मुंबई की चकाचौंध में बच्चों के लिए आउटडोर एक्टिविटी की जगहें कम होती जा रही हैं। ऐसे में वनरानी एक बेहतरीन फैमिली डेस्टिनेशन बनकर उभरी है। क्यों नेशनल पार्क की बढती लोकप्रियता मुंबईकरों को अपनी तरफ आकर्षित करने लगी है। मुंबई में प्रदूषण और कंक्रीट के जंगल के बीच संजय गांधी नेशनल पार्क एक बड़ी राहत है। यहां कन्हेरी गुफाएं, सफारी, ट्रेकिंग ट्रेल और अब फिर से चलती वनरानी ने छुट्टियों के लिए शानदार बना दिया है। बोरीवली निवासी कृष्णा महाडिक का मानना है कि राज्य के पर्यटन विभाग को इस ओर और ध्यान देने की जरूरत है।
Tegs: # Sanjay Gandhi National Park is becoming the first choice of tourists.
![]()













Leave a Reply