Advertisement

सेल गुवा में स्वच्छता अभियान के तहत बांटे गए स्वच्छता सामग्री

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा 4 अक्टूबर को स्वच्छता सामग्री का वितरण किया गया। सीजीएम कमल भास्कर, जीओएम के नेतृत्व में सीएसआर विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में जीएम माइंस एस पी दास, जीएम फाइनेंस अनुपम सिंह एवं डीजीएम जियो डॉ टी सी आनंद द्वारा डस्टबिन, बाल्टी, झाड़ू, हार्पिक, फिनोल, डस्टर आदि वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार ने किया। ज्ञात हो कि जीओएम सीएसआर के अंतर्गत 18 गांव आते हैं। अगले 2-3 दिनों में इन गांवों के सभी स्कूलों में स्वच्छता किट वितरित की जाएंगी। आज चार स्कूलों में स्वच्छता किट वितरित की गई, जिससे क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष देखी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *