Advertisement

डीएवी गुवा में स्वच्छता जागरुकता अभियान का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। देश के उज्जवल भविष्य निर्माण में सहगामी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, गुआ लौह अयस्क खान के मुख्य महाप्रबंधक (खान) एवं डीएवी गुवा के प्राचार्या के मार्ग दर्शन में 26 अक्टूबर को डीएवी गुवा में स्वच्छता जागरकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर की साफ – सफाई कर मच्छरों को भगाने हेतु सेल प्रबंधन बड़बील (ओड़िशा) की टीम द्वारा विद्यालय परिसर में केमिकल स्प्रे किया गया।

मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के प्राचार्या उषा राय ने कहा कि साफ -सफाई के साथ-साथ क्षेत्र को हरा भरा रखने हेतु पौधों को लगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यहां के विभिन्न क्षेत्रों में फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा किए जाने का प्रयास सदैव जारी रखना चाहिए।

कहा कि स्वच्छता सुव्यवस्था की सीढ़ी है। अतः स्वच्छता  को बनाए रखने हेतु सदैव पहल किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता की लालिमा को बनाए रखने हेतु सभी को एक जवाब देही के तहत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देनी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *