Advertisement

चलकरी उत्तरी के विभिन्न मुहल्लों में हुआ सैनीटाइजेशन

मुखिया ने ग्रामीणों को सावधानी बरतें जाने का दिया सलाह
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत में कोरोना संक्रमण फैलने की सूचना पर पेटरवार के बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया (BDO Shelendra Kumar chourasia) के निर्देश पर 11 मई को प्रखंड के ‘टेंकयुक्त सैनिटाइजर’ वाहन पहुंचा। टीम द्वारा चलकरी गांव के सभी मुहल्लों में घूम घूमकर सैनिटाइजिंग किया गया।
जानकारी के अनुसार चलकरी उत्तरी पंचायत के रविदास टोला, केवट टोला, मंडल टोला, मुस्लिम टोला, नायक टोला, ठाकुर टोला, गिरिटोला, रजक टोला, पुरनाडीह आदि विभिन्न मुहल्लों में बारीकी से सैनिटाइजिंग किया गया। प्रखंड टीम के साथ स्थानीय मुखिया निशा देवी, पूर्व पंसस अकलेश्वर ठाकुर सहित कई ग्रामीण थे। मुखिया ने मुहल्ले के लोगों को कोरोना जैसे वैश्विक महामारी का धैर्य और संयम के साथ मुकाबला करने के साथ ही घर पर स्वंय तथा पारिवारिक सदस्यों को सुरक्षित रखने तथा सरकार द्वारा घोषित हरेक नियमो का पालन शख्ती से किये जाने की अपील किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *