Advertisement

गरीब महिलाओं के बीच बांटे गए सेनेटरी पैड

महिलाओं को स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर किया गया जागरूक

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के पहल से 13 मार्च को बगोदर प्रखंड में स्वास्थ्य मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और सीएसआर फंडिंग के तहत महत्वपूर्ण पहल की गई।

ईआईएल के इस पहल के तहत प्रखंड के हद में तिरला, औंरा, बगोदर पूर्वी और बगोदर पश्चिम पंचायतों में 3000 से अधिक गरीब महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन पैड वितरित किए गए। कलाई मगल एजुकेशन एंड सोशल इंटीग्रेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस पहल को सीएसआर फंडिंग के तहत आयोजित किया गया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से निपटने में सहायता करना था।

जानकारी के अनुसार बगोदर पूर्वी पंचायत में झारखंड युवा शक्ति संघ द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष जोधन कुमार शामिल थे। इस अभियान के दौरान बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज, एनजीओ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कालेश्वरन, तिरला पंचायत के मुखिया सरिता साव, औरा पंचायत की मुखिया कुन्ती देवी सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *