Advertisement

संगिनी महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। भामाशाह तैलिक धर्मशाला में 12 अगस्त को संगिनी महिला समिति द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में हरी परिधान में सजी दर्जनों महिलाओं ने महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भामाशाह तैलिक धर्मशाला में संगिनी महिला समिति की दर्जनों महिलाओं द्वारा हरे रंग का परिधान पहनकर यहां एकत्रित होकर सावन महोत्सव मनाया गया।

इस दौरान महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान गणेश की वंदना से महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित गीत, संगीत कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। मौके पर केक काटकर महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन महोत्सव की बधाई दी। साथ ही सावन के पावन महीने में भगवान शंकर से सभी के लिए मंगल कामना की।

इस अवसर पर रंजीता कुमारी, अनीता देवी, मंजू देवी, स्मिता देवी, रिंकी देवी, आभा देवी, संगीता कुमारी, नीतू कुमारी, बबीता देवी, शांति देवी, विनीता देवी, भानु देवी, कंचन देवी सहित दर्जनों महिलाएं महोत्सव में शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *