राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भाकपा माले नेताओं द्वारा 2 जुलाई को बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक में मजदूर संघर्ष संदेश यात्रा निकाली गई। जिसमें आगामी 9 जुलाई को भारत बंद में शामिल सभी 11 यूनियनो को सहयोग की बात कही गयी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों चार श्रम कोड रद्द करने सहित बेरोजगारी, भुखमरी, अमीर गरीब, हिंदू, मुस्लिम कहकर धर्म के आड़ में पिछले ग्यारह वर्षों से देश पर शासन कर रही है। कहा गया कि देश में केवल दो बेचने वाले और दो खरीदने वाले हैं। देश गुलामी के कगार पर खड़ा हो गया है। इस यात्रा का उद्देश्य जन जन तक संदेश पहुंचे। पूरे झारखंड प्रदेश में जनता से अपील है कि आगामी 9 जुलाई को भारत बंद में समाज के सभी वर्ग बढ़ चढ़कर बंद की सहभागी बने।
यात्रा में मुख्य रूप से भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य विकास कुमार सिंह, भुनेश्वर केवट, बालेश्वर गोप, बालेश्वर यादव, रघुवीर राय, शाहिद अंसारी, वकील अंसारी, डी के मिस्त्री, मनीर आलम, शाबीर अंसारी, अमीत सील, कृष्ण कुमार, जानकी घासी, सुरेन्द्र घासी आदि ने भाग लिया।
![]()













Leave a Reply